टैलेंट कार्निवल विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का मंच: अर्चना
धनबाद, जून 20 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद के स्कूली विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें अपनी कला, कौशल व सृजनात्मक अभिव्यक्ति के प्रदर्शन के लिए सशक्त व प्रभावी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दीक्षा महिला मंडल बीसीसीएल की ओर से 27 और 28 जून को कोयला नगर के कम्युनिटी हॉल में टैलेंट कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से बीसीसीएल गेस्ट हाउस में शुक्रवार को दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल की मौजूदगी में बैठक हुई।
बैठक की स्थिति प्रतियोगिताओं की रूपरेखा, प्रतिभागी विद्यालयों की सहभागिता, पंजीकरण, मंच व व्यवस्थागत तैयारी सहित अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, दीक्षा महिला मंडल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.