बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- गैसड़ी, बलरामपुर । तुलसीपुर के टीटू वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को टैलेंट ओलंपियाड परीक्षा के प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजत किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रोफेसर नसीम अहमद खान (प्रधानाचार्य मुमताज पीजी कॉलेज लखनऊ) रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. विमल प्रकाश वर्मा, प्रोफेसर, एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सम्मान समारोह में आलौकिक छटा बिखेरी। अतिथियों ने प्रस्तुति को सराहा। 200 प्रतियोगियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र समेत अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सर्व शिक्षा सेवा समिति के मैनेजर शाहिद आलम ने बताया की इस वर्ष 11 जिलों के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश टैलेंट ओलंपियाड में प्रतिभाग किया। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राजेश्वर प्रसाद यादव को सर्व शि...