नई दिल्ली, फरवरी 10 -- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुआ व्यापार समझौता अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के सहयोग के बिना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रयास में सर्जियो गोर की व्यक्तिगत रूप से अहम भूमिका रही। इस दौरान उन्होंने हाल ही में खेले गए भारत और अमेरिका (India-US T20) मैच के परिणाम को लेकर भी चुटकी ली। गोयल ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर अमेरिका ने अपने जवाबी टैरिफ को शून्य फीसदी कर दिया होता तो शायद वह भारत के खिलाफ मैच जीत जाता। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'सर्जियो मैच का आनंद लेने के लिए वहां थे... सर्जियो ने एक बहुत महत्वपूर्ण फैक्‍टर बताया - अमेरिका 18% से हार गया और मैंने उनसे एक विनम्र अनुरोध किया। एक सुझाव के तौर पर कि अगर आपने जवाबी टैरिफ को शून्य कर दिया होता तो शायद आप मैच जीत जा...