मुरादाबाद, जनवरी 10 -- मुरादाबाद। एक तरफ, डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर पांच सौ फीसदी टैरिफ लगाने के प्रस्ताव और दूसरी तरफ, अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेकने की भारत सरकार की घोषणा को देखते हुए निर्यातकों ने अमेरिका से बिजनेस अब नहीं मिलने की बात को स्वीकार करते हुए कारोबार को बनाए रखने के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की तरफ से एक के बदले दस-दस नए देशों की तरफ रुख करने का फार्मूला अपनाने पर शिद्दत के साथ काम शुरू कर दिया है वहीं, शहर के कई प्रमुख हस्तशिल्प निर्यातक भी अमेरिका की तरफ से ध्यान हटाकर नए देशों में कारोबार बढ़ाने के तरीकों पर फोकस करने में जुट गए हैं। निर्यातकों का कहना है कि कारोबार के लिए पूरा आकाश खुला है इसी बात को आत्मसात करते हुए नए देशों से बिजन...