नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने भारत-अमेरिका के कथित टैरिफ समझौते, केंद्रीय बजट 2026-27 की प्राथमिकताओं तथा देश में बढ़ती सांप्रदायिक और जाति-आधारित हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। मीडिया को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने कहा कि संसद सत्र के दौरान भी टैरिफ डील के विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि भारत शुल्क दर घटाकर शून्य करता है और अमेरिका भारतीय निर्यात पर ऊंचा टैरिफ बनाए रखता है तो इसका असर किसानों, आजीविका और खाद्य सुरक्षा पर पड़ सकता है। केंद्रीय बजट पर उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय बढ़ाने के बावजूद रोजगार सृजन, सामाजिक क्षेत्र, असमानता और सार्वजनिक कर्ज जैसे मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.