लखनऊ, फरवरी 3 -- बसपा सुप्रीमो ने अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को कम किए जाने के मामले को लेकर सरकार को घेरा है। मायावती ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अनेक शर्तों के साथ आपसी समझौते के बाद अमेरिका ने 18 प्रतिशत टैरिफ लगाये जाने की खबर कितनी देश व जनहित में है, इस संबंध में समुचित जानकारी के अभाव में तत्काल कोई आंकलन करना जल्दबाजी होगी। क्योंकि इस पर जमीनी अमल होने के बाद ही यह सही से मालूम हो पायेगा कि इससे देश के खासकर बहुजनों, गरीबों, मजदूरों, किसानों व महिलाओं आदि का क्या भला होगा। मायावती ने कहा कि वैसे तो यह बेहतर होता कि इसके संबंध में सरकार संसद के सत्र के दौरान ही विस्तार से बताती, जिससे लोगों को सही-सही जानकारी मिल पाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.