नई दिल्ली, फरवरी 22 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों टैरिफ के मामले पर वाशिंगटन में ही घिर गए हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले पर लगाई गई रोक के बाद उन्होंने सभी देशों पर 15 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ बहस करने वाले भारतीय मूल के वकील नील कटयाल ने 15 फीसदी टैरिफ की आलोचना की है। कटयाल ने कहा कि राष्ट्रपति को कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को दरकिनार करके ऐसे फैसले नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप को लगता है कि टैरिफ एक अच्छा आइडिया है, तो फिर उन्हें इसे लेकर कांग्रेस की मंजूरी लेनी चाहिए। भारतीय मूल के अमेरिकी वकील नील कटयाल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ फैसले को पलट दिया था। अदालत की तरफ से कहा कि किसी भी देश के ऊपर टैरिफ लगाने की श...