रुडकी, फरवरी 16 -- भगवानपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में टैम्पो ट्रेवलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते दिन मस्जिद कट के समीप एक टैम्पो ट्रेवलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। हादसे में 18 वर्षीय सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई थी। सोमवार को मृतक के पिता रामकुमार निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि टैम्पो ट्रेवलर चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर उनके पुत्र की बाइक को टक्कर मारी। इससे उसकी जान चली गई। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों और आरोपी चालक की तलाश में मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.