टैबलेट से लैस हुए विवेचना अधिकारी, अब डिजिटल होगी विवेचना
कन्नौज, मई 10 -- जिले में पुलिस विवेचना व्यवस्था अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। अपराधों की जांच को तेज और मजबूत बनाने के लिए जिला पुलिस ने विवेचना अधिकारियों को टैबलेट से लैस कर दिया है। अब घटनास्थल से ही फोटो, वीडियो, नक्शा और अन्य साक्ष्य ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे, जिससे जांच प्रक्रिया में देरी कम होगी।
तकनीक का उपयोग पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से ई-साक्ष्य संकलन आसान होगा और विवेचनाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इसके लिए इस वर्ष 103 विवेचना अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष 28 अधिकारियों को टैबलेट दिए गए थे। सभी अधिकारियों को इसके संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विवेचना अधिकारियों को डिजिटल जांच प्रणाली से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.