अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आठवीं जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में केवल मकानों की गणना कराई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या के साथ जातिगत आंकड़े जुटाए जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए मास्टर ट्रेनर व फील्ड ट्रेनरों की तैनाती कर दी है। जिला स्तर पर जनगणना ब्लॉक गठित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनगणना को लेकर शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व, जिला जनगणना अधिकारी प्रमोद कुमार ने संयुक्त निदेशक को पत्र भेजकर जिले में जनगणना ब्लाक गठित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रत्येक ब्लाक में औसतन साढ़े आठ सौ तक की आबादी को शामिल किया जाएगा। इससे पहले शासन के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों से आबाद व गैर आबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.