कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अक्षम लाभार्थियों को उनके घर पर दवा वितरण की कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सुविधा बेदम साबित हो रही है। क्योंकि मरीजों को दवा के नाम पर सिर्फ कैप्सूल और टैबलेट ही मिल रहे हैं। इंजेक्शन और सिरप के साथ फ्रिज वाली दवाएं मुहैया नहीं कराई जा रहीं हैं। यही वजह है कि दवा वितरण का लाभ पाने वाले श्रमिकों की गिनती पर अधिकारी चुप्पी साधे हैं। सितंबर 2025 से ईएसआईसी ने घर तक दवा वितरण योजना शुरू की थी। प्रदेश में ईएसआई के 1.30 करोड़ लाभार्थी श्रमिक और उनके परिजन हैं। इस क्रम में कानपुर के जाजमऊ स्थित पांच औषधालयों से भी दवा वितरण का कार्य शुरू हुआ। खासकर बुजुर्ग या फिर गंभीर रूप से बीमार मरीज जो दवा लेने औषधालय नहीं जा सकते हैं, उनके घर तक दवा पहुंचाई जा रही है। डाक विभाग में ईएसआई दवाओं का पैकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.