फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत सोमवार को शहर के डॉ. बीआर अम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। प्राचार्य डा. राजेश कुमार यादव ने छात्राओं से कहा कि टैबलेट का सकारात्मक एवं शैक्षिक प्रयोग करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभासद सरोज पाल, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव, प्राध्यापिका प्रो. शकुन्तला, प्राध्यापक प्रो. प्रशांत द्विवेदी नोडल अधिकारी डॉ. राज कुमार आदि की मौजूदगी में 27 के सापेक्ष 19 छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान युग डिजिटल तकनीक का युग है और सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे टैबलेट विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शो...