देहरादून, सितम्बर 26 -- मसूरी। संवाददाता सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में आयोजित वार्षिक विद्यालय मैराथन में टैप्सल्स हाउस के विक्रम राणा ने मैराथन में पहला स्थान हासिल किया।

विद्यालय मैराथन का शुभारंभ शनिवार को सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में वार्षिक विद्यालय मैराथन 2026 का शुभारंभ ब्रदर जेयसीलन एस, प्रधानाचार्य, सेंट जॉर्ज कॉलेज और ब्रदर सिल्वानस केरकेट्टा, उप-प्रधानाचार्य, सेंट जॉर्ज कॉलेज द्वारा किया गया। विद्यार्थियों की आयु एवं कक्षाओं के अनुरूप मैराथन को पांच विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया था। कक्षा चार वर्ग के विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार से बैक फॉक्स हिल और नेपाली बेल तक का मार्ग तय किया। इस वर्ग में कलेन्स हाउस के तार्श विष्णु चैधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलेन्स हाउस के शनविक वर्मा ने द्वितीय तथा मार्टिन्स हाउस के ह...