नई दिल्ली, अगस्त 10 -- बारिश के मौसम में स्किन को थोड़ी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में नमी काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से स्किन चिपचिपी हो जाती है और गर्मी की वजह से पसीन बहुत ज्यादा आता है। ऐसे में जब पसीना स्किन पर सूख जाता है तो यह बाहर की धूल, मेकअप और तेल के साथ मिलकर पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे मुंहासे होने लगते हैं। ऐसे में रोजाना स्किन को देखभाल की जरूरत होती है। इससे मुंहासे और काले घेरे जैसी समस्याएं रुकती हैं और उम्र से पहले आने वाले झुर्रियों जैसे लक्षण कम होते हैं। आप रोजाना के स्किन केयर में घर के बने नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्क्रब टैनिंग दूर करने और डेड स्किन हटाने में मददगार साबित हो सकता है। यहां सीखिए कैसे बनाएं ये स्क्रब और रोजाना इसे कैसे इस्तेमाल करें।नेचुरल स...