नई दिल्ली, जुलाई 25 -- पार्लर में जा कर या कई बार घर पर ही महिलाएं अक्सर चेहरे पर ब्लीच करती हैं। ब्लीच का फायदा है कि इंस्टेंट रिजल्ट देखने को मिलता है। चेहरे पर जमा टैनिंग और डलनेस तुरंत काफी हद तक कम हो जाती है, जिससे स्किन ज्यादा ब्राइट और ग्लोइंग नजर आती है। हालांकि ब्लीच में काफी स्ट्रांग केमिकल्स होते हैं, जो चेहरे की स्किन को पतला कर सकते हैं। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ब्लीच से रेडनेस, एलर्जी और यहां तक कि बर्निंग सेंसेशन भी हो सकती है। एक पोस्ट के जरिए डॉ प्रियंका त्रिवेदी बताती हैं कि ब्लीच से आपकी स्किन की लेयर जल जाती है, जिससे चेहरा जल्दी काला पड़ने लगता है। इससे तुरंत तो चेहरे पर निखार दिखता है लेकिन धीरे-धीरे चेहरे का रंग बॉडी से काला पड़ने लगता है। ऐसे में आप ये नेचुरल ब्लीच इस्तेमाल करना एक सेफ ऑप्शन हो सकता है।...