पाकुड़, जनवरी 12 -- टैगोर सोसाईटी फांर रूरल डेवलपमेंट गढ़बाड़ी-महेशपुर के सभागार में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं टैगोर सोसाइटी के प्रतिष्ठाता स्व़ पन्नालाल दासगुप्ता की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पन्नालाल दासगुप्ता के कार्यों के संबंध में विस्तृत रुप से चर्चा किया गया। भारतवासियों को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अंग्रेजों के साथ उन्होंने लड़ाई लड़ी थी तथा उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा था। वे स्वतंत्र भारत के रुपकार भी थे। उन्होंने समाज के गरीब परिवार के लिए अच्छे कार्य करने के सपने देखे थे। एवं सपना साकार करने के लिए टैगोर सोसाईटी का गठन किया एवं सोसाइटी के माध्यम से अपना सपना साकार किया। एक गांव को एक परिवार के रूप में देखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव में स्वावलंबन समिति का गठन किया था एवं महिलाओं के सशक्तिकरण करने के ल...