जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। टैगोर सोसाइटी का सालाना सांस्कृतिक कार्यक्रम बसंतोत्सव शनिवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम रवीन्द्र भवन साकची में शाम 6.30 बजे से आयोजित किया गया है। आयोजन के संबंध में टैगोर सोसाइटी के महासचिव आशीष चौधुरी ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि यह रंगारंग उत्सव नृत्य और संगीत का अनोखा संगम साबित होगा जिसमें टैगोर स्कूल ऑफ आट्स के बच्चों और कर्मचारियों की भागीदारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...