मेरठ, मार्च 30 -- क्लब-60 के शिक्षा सेतु मिशन ने रविवार को शास्त्रीनगर स्थित टैगोर पार्क में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि धूम्रपान निषेध पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम अर्जुन, द्वितीय डोली एवं तृतीय कृष्णा सहित सात विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये। 31 प्रतिभागियों को 11 हजार के नगद पुरस्कार दिए। आजीवन नशे से दूर रहने एवं दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प किया। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केपी सिंह, गार्गी श्रीवास्तव के संयोजन में सामान्य ज्ञान परीक्षा भी हुई। कक्षा-8 से ऊपर के 30 छात्र-छात्राओं ने कैथवाडी केंद्र पर एवं 40 ने टैगोर पार्क में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को कापी रजिस्टर आदि शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील अग्रवाल ने एवं संचालन हरि विश्नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.