हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। टैगोर पब्लिक स्कूल का 10वीं की बोर्ड परीक्षा में परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 30 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया। विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह व अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश पिमोली, चेयरपर्सन अनीता बिष्ट, सीईओ पान सिंह बिष्ट, वाइस प्रिंसिपल राजेंद्र कांडपाल ने मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि विद्यालय का वातावरण और शिक्षकों का व्यक्तिगत मार्गदर्शन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक रहा है। यह भी पढ़ें- प्रयाग पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम यह भी पढ़ें- एपीएस स्कूल प्रबंधन ने मेधावियों को सराहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...