कोडरमा, मार्च 30 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया बिशुनपुर रोड़ स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष रमेश हर्षदर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष श्री हर्षदर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ संस्कृतिक व सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नही बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच है। वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल राजीव रंजन शुक्ला ने कहा कि आज के समय में बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में तैयार किया जा रहा है,ताकि वे समाज में अपनी अलग पहचान बना सके। कार्यक्रम के शुरुआत गणेश वंदना के साथ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, ...