बाराबंकी, फरवरी 2 -- बाराबंकी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने टैगोर नेशनल फेलोशिप फॉर कल्चरल रिसर्च के परिणामों की घोषणा कर दी है। इसमें ब्लॉक-सिद्धौर के बीबीपुर निवासी डा. सुदेश कुमार पुत्र रामकुमार वर्मा का चयन हुआ है। ‎डॉ. सुदेश कुमार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के साथ संबद्ध किया गया है। वे भारत में रामकथा की कलात्मक अभिव्यक्ति विषय पर आगामी दो वर्षों तक गहन शोध करेंगे। ‎अपने शोध के माध्यम से डॉ. सुदेश यह अन्वेषण करेंगे कि भारतीय चित्रकला, मूर्तिकला, लोककला और नाट्य विधाओं में रामकथा की उपस्थिति किस प्रकार रही है। उनका अध्ययन न केवल रामकथा के सौंदर्यबोध को रेखांकित करेगा, बल्कि भारतीय कला परंपरा की ऐतिहासिक निरंतरता को भी नई दृष्टि प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...