लखनऊ, जुलाई 7 -- कृषि उत्पादन मंडी समिति में अचानक लागू की गई जियो टैगिंग व्यवस्था का लखनऊ व्यापार मंडल ने विरोध किया है। व्यापारियों ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है। गौतम बुद्ध मार्ग स्थित लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय में मंगलवार को गल्ला एवं खाद्य व्यापारियों की हुई बैठक में मंडी समिति के अंतर्गत व्यापारियों पर थोपी गई नई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। लखनऊ गल्ला खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि जियो टैगिंग लागू होने से व्यापारियों को रोजमर्रा के कारोबार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ह...