लखनऊ, मार्च 9 -- नगर निगम में टैक्स वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्ती शुरू हो गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता के मामले में दो टैक्स इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, एक कर अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है और एक अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रविवार देर रात नगर आयुक्त ने टैक्स विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान कई जोनों में टैक्स वसूली का प्रतिशत बेहद कम पाया गया। विशेष रूप से जोन-6 और जोन-8 में स्थिति चिंताजनक मिली। इसके बाद नगर आयुक्त ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।--------कम वसूली और अनुपस्थिति पर निलंबनजोन-6 में तैनात टैक्स इंस्पेक्टर मोहम्मद शहान की टैक्स वसूली मात्र 34 प्रतिशत पाई गई। इसके साथ ही ...