टैक्स बार के सदस्यों ने अपर आयुक्त वाराणसी जोन को सौंपा पत्रक
मऊ, जुलाई 19 -- मऊ, संवाददाता। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता और महामंत्री अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल अपर आयुक्त राज्य कर, वाराणसी जोन द्वितीय श्याम सुंदर तिवारी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मऊ कार्यकारिणी द्वारा 16 जुलाई को सर्वसम्मति से पारित निंदा प्रस्ताव को सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग किया। आरोप लगाया गया कि संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य कर आजमगढ़ द्वारा जारी पत्र न केवल तथ्यहीन एवं अनुचित है, बल्कि इससे अधिवक्ताओं की गरिमा भी प्रभावित हुई है। मांग किया गया कि पूरे प्रकरण की जांच करके संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाए। पत्रक सौंपने वालों में दि टैक्स बार एसोसिएशन उ.प्र. के अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.