मथुरा, मार्च 20 -- दि टैक्स बार एसोसिएशन ने प्रांतीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल एड. के मथुरा आगमन पर भव्य स्वागत किया। वहीं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर नए वस्तु एवं सेवा कर पंजीकरण के पते के सत्यापन से जुड़ी समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा पंजीकरण सत्यापन के लिए भौतिक जांच के स्थान पर स्वागत पत्र भेजने की व्यवस्था शुरु की है, जो व्यवहार में त्रुटिपूर्ण साबित हो रही है। अधिकांश मामलों में यह पत्र समय पर या सही पते पर नहीं पहुंचता, इससे बिना पूर्व सूचना के पंजीकरण निलंबित कर दिया जाता है। उन्हें विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने मांग की कि पते के सत्यापन के लिए केवल स्वागत पत्र पर निर्भरता समाप्त कर भौतिक जांच अथवा ओटीपी/ईमेल आधारित वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जा...