मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। नगर के कटरा बाजीराव स्थित एक पैलेस में मंगलवार को टैक्सेशन बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, सचिव नीरज कुमार त्यागी, सहसचिव गुंजन सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सूचनामंत्री एवं मीडिया प्रभारी एडवोकेट शिव कुमार शुक्ल निर्वाचित हुए। इसके अलावा आय व्यय निरीक्षक मनोज कुमार को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए कवल चंद्र वर्मा, विमल कुमार कौशल, प्रभात कुमार मजुमदार,पंकज कुमार,अनिल कुमार सिंह, अमित श्रीवास्तव एवं संजीव कुमार श्रीवास्तव मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद को छोड़कर सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक प्रत्याशी थे इसलिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सूचना मंत्...