बुलंदशहर, जनवरी 10 -- टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह भूड़ चौराहा स्थित ब्रेकप्वाइंट रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर जयंत सिंह रहे। टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक गोयल ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल भटनागर सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जयंत सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करेगी। अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल भटनागर ने कहा कि वह कार्यकारिणी के पदाधिकारी को साथ लेकर अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.