नई दिल्ली, मार्च 16 -- "ऐसा करने से ज्यादा लोग शादियां करेंगे, ताकि इस इनकम टैक्स सेविंग का फायदा उठा सकें।" आप सांसद राघव चड्डा ने संसद में ऐसा क्या फॉर्मूला दे दिया कि उन्होंने हंसते-हंसते ये बात कही। दरअसल उन्होंने टैक्स बचाना है तो शादी कर लो जैसी बात के पीछे "जॉइंट ITR" वाला फॉर्मूला दिया है। उन्होंने बताया- इस सिस्टम में अगर पति-पत्नी दोनों कमाते हैं तो उन्हें अलग-अलग टैक्स देने और रिबेट लेने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि ज्वाइंट ITR के जरिए दोनों लोगों की सेविंग और रिबेट को मिलाया जाए, तो ऐसे परिवार को टैक्स से राहत मिल सकती है।पति-पत्नी के खर्चे-निवेश एक, लेकिन ITR अलग आप सांसद राघव चड्डा ने सदन में इनकम टैक्स रिटर्न के लिए ज्वाइंट फाइलिंग का सुझाव पेश किया। उन्होंने बताया- मौजूदा समय में भारत अलग-अलग (व्यक्तिगत) टैक्स वसूलता है। इसके...