टैक्स न जमा करने वाले डेढ़ सौ वाहन स्वामियों को नोटिस जारी
कौशाम्बी, जून 9 -- वाहनों के टैक्स बकाये को लेकर परिवहन आयुक्त का फरमान जारी होते हुए जिले का परिवहन विभाग संजीदा हो गया है। मंगलवार को एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने 25 हजार से अधिक के टैक्स बकाया वाले 150 वाहन स्वामियों को नोटिस निर्गत कर दिया है। माह भर का समय बीतने के बाद इनके विरुद्ध आरसी जारी कर दी जाएगी। वाहनों के टैक्स बकाया को जमा कराये जाने को लेकर शासन संजीदा हो गया है। मामले में पिछले दिनो परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि बकाया वसूली करने के लिए पहले नोटिस जारी करें। नोटिस के बाद भी अदायगी न करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध तत्काल प्रभार से आरसी जारी करना सुनिश्चत करें। यह भी पढ़ें- टैक्स बकाया वाले वाहन स्वामियों से अब तहसील प्रशासन करेगी वसूली उनके निर्देश के क्रम में मंगलवार को एआरटीओ ने जिले के 150 वाहन स्वामियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.