फिरोजाबाद, मार्च 11 -- नगर निगम के टैक्स विभाग द्वारा बुधवार को गृहकर एवं जलकर जमा न करने पर एक ई-रिक्शा शोरूम को सील कर दिया। शोरूम पर दो लाख से अधिक की धनराशि बकाया थी। इसके अलावा टैक्स जमा करने पर कई सील खुलवा दी गईं। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर यह अभियान गोपाल आश्रम, कृष्णानगर एवं दयाल नगर में चलाया गया। जिसके तहत दो लाख 72 हजार से अधिक की धनराशि बकाया होने पर एक ई-रिक्शा शोरूम को सील कर दिया। इसके अलावा टैक्स जमा न करने पर जो प्रतिष्ठान सील किए गए थे टैक्स जमा होने के बाद सील खुलवा दी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.