फिरोजाबाद, मार्च 10 -- सुहागनगरी में टैक्स जमा न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगाता जारी है। मंगलवार को टैक्स विभाग द्वारा टैक्स जमा न करने पर शहर के सीबी गेस्ट हाउस के अलावा गोपाल आश्रम की 10 दुकानों को सील कर दिया गया। बाद में धनराशि जमा करने पर गोपाल आश्रम की पांच दुकानों के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस ले ली गई। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर यह कार्रवाई गोपाल आश्रम, रोशनगंज के अलावा पुराना तिलकनगर में की गई। उन्होंने बताया कि सीबी गेस्ट हाउस पर तीन लाख 22 हजार की धनराशि गृहकर एवं जलकर के रूप में बकाया होने पर प्रतिष्ठान को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 32 लाख 28 हजार की नगदी टैक्स के रूप में बकाया होने पर गोपाल आश्रम की 10 दुकानों को सील कर दिया गया लेकिन...