टैक्स जमा नहीं, एटीएस ने जारी कर दिया वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र
लखनऊ, अगस्त 1 -- वाहनों की फिटनेस कराने के लिए प्रदेश भर में प्राइवेट स्तर पर बनाए गए एटीएस(ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) में गड़बड़ियों के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इन केंद्रों पर पैसा लेकर बिना वाहनों की जांच के फिटनेस प्रमाण पत्र देने के आरोप बराबर लग रहे हैं। अब ताजा मामला गाजियाबाद स्थित एटीएस का है। यहां पर एक ऐसे वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र दे दिया, जिसका टैक्स बकाया था।
आरटीओ प्रशासन की कार्रवाई गाजियाबाद के एक निजी एटीएस पर बिना टैक्स जमा किए वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के मामले को आरटीओ प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व), उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
फिटनेस परीक्षण का मामला उनके भेजे पत्र के अनुसार, वाहन संख्या यूपी 14 डीटी 5013 का एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.