टैक्स छूट की वायरल प्रेस नोट निराधार: आरटीओ
कौशाम्बी, जून 22 -- सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स के अधिभार व मूल रकम में छूट की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। इसे लेकर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रयागराज हिमेश तिवारी ने टैक्स के बकायेदार वाहन स्वामियों को साफ शब्दों में कहा कि निराधार खबरों के चक्कर में न पड़कर हर हाल में बकाये की रकम जल्द जमा कर दें। ऐसा नहीं करने पर उनके संबंधित के विरुद्ध नोटिस व आरसी की कार्रवाई कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से भ्रामक प्रेस नोट जारी किया जा रहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स में लगे अधिभार को पूरा माफ करने के साथ-साथ मूल रकम में भी 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसे संज्ञान में लेकर कुछ वाहन स्वामियों द्वारा टैक्स जमा किए जाने में कोताही बरती जा रही है। मामले को स्पष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.