वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) वाराणसी शाखा की ओर से बुधवार को आम बजट 2026 पर सेमिनार आयोजित किया गया। कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में पहले सत्र में वरिष्ठ सीए गिरीश आहूजा ने मुख्य वक्ता के रूप में बताया कि एक अप्रैल से नया आयकर अधिनियम लागू हो रहा है, जिसमें कई अहम बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट समय पर फाइल न होने पर अब निश्चित रूप से विलंब शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। जो करदाता टैक्स ऑडिट के दायरे में हैं और निर्धारित समयसीमा के एक माह के भीतर रिपोर्ट फाइल नहीं करेंगे, उन्हें 75 हजार रुपये तथा एक माह बाद 1.5 लाख रुपये विलंब शुल्क देना होगा। वर्तमान में टर्नओवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.