गुड़गांव, सितम्बर 25 -- -केंद्रीय वित्त मंत्री व केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को भेजा ज्ञापन गुरुग्राम, अमर मौर्य। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए टैक्स ऑडिट पूरा करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए बढ़ाने की मांग की है। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) हरियाणा परिषद के वरिष्ठ सदस्य विनोद बापना और मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन के संस्थापक महासचिव सीए विजय गर्ग ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर करने की मांग की है। इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस वर्ष टैक्स ऑडिट से जुड़े कार्य में कई व्यावहारिक चुनौतियां सामने आ रही हैं। गैर-ऑडिट मामलों में आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त हो...