रुडकी, मार्च 15 -- मंगलौर। सोनीपत जाने के बहाने कार बुक कर चालक को धक्का देकर गाड़ी लूटने वाले तीन अज्ञात बदमाशों ने भागते समय लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित कार चालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ​इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित रोहित कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...