नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 साल बाद ऐसे भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो किराए पर ली गई टैक्सी के चालक पर जानलेवा हमला कर टैक्सी लूटकर फरार हो जाता था। लूट के लिए की गई हत्या के एक ऐसे ही पुराने मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा यूपी के शाहजहांपुर निवासी आरोपी धीरज तोमर उर्फ राज सिंह पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में टैक्सी ड्राइवरों की हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी वर्ष 2001 में दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में हुई एक वारदात में शामिल था। दरअसल, घटना वाले दिन पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि मयूर विहार फेज-तीन इलाके में बी-2 के पास एक कूड़ेदान में दो लोग हैं। पुलिस ने तुरंत दोनों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.