टैक्सी यूनियन ने आरटीओ राजीव चतुर्वेदी को दी भावभीनी विदाई
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद टैम्पो टैक्सी यूनियन की ओर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रयागराज राजीव चतुर्वेदी के स्थानांतरण और पदोन्नति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रमोशन के बाद उनका स्थानांतरण मिर्जापुर में संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) पद पर हुआ है। आरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों ने राजीव चतुर्वेदी का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद यूनियन के सदस्यों ने उन्हें कार में बैठाकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान पदाधिकारी रघुनाथ द्विवेदी, ननकऊ मिश्रा, चोटी गुरु, रिंकू राय, आमिर खान, संतोष यादव, बब्लू गामा, अभिषेक शर्मा, जफर समेत यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टैक्सी यूनियन ने आरटीओ राजीव चतुर्वेदी को दी विदाई यह भी पढ़ें- प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.