देहरादून, मार्च 25 -- उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी महासंघ ने बुधवार को परिवहन सचिव के साथ बैठक कर अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार और महासचिव अनमोल अग्रवाल के नेतृत्व में टैक्सी व्यवसायियों ने सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं बताईं। महासंघ का मुख्य मुद्दा प्रतिवर्ष बढ़ते रोड टैक्स के अनुपात में किराया न बढ़ाया जाना है। उन्होंने मांग की कि या तो टैक्स वृद्धि रोकी जाए या किराया बढ़ाया जाए। साथ ही चालान भुगतने के बावजूद परमिट रिन्यूअल के समय प्रति चालान Rs.500 अतिरिक्त वसूली और अधिकार पत्र देरी पर Rs.1000 की लेट फीस को गलत बताया। व्यवसायियों ने पहाड़ी जिलों से जारी लाइसेंस पर 'हिल एंडोर्समेंट' की अनिवार्यता खत्म करने और अस्तित्वविहीन वाहनों के टैक्स में पूर्ण छूट की मांग की है। चारधाम यात्रा को ...