टैक्सी में घुसी कार, 13 सवारियां घायल, 10 नाजुक
झांसी, जुलाई 6 -- झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर गांव अमरा के पास तेज रफ्तार कार सवारियां उतार रही टैक्सी में घुस गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को गांव अमरा स्थित स्टैंड पर एक टैक्सी सवारियां उतार रही थीं। इसी बीच कानपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार के चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार ने पीछे से टैक्सी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टैक्सी और कार के परखचे उड़े। उसमें कार और टैक्सी में सवार रहीश, सृष्टि, सपना, रामप्रताप, आकांक्षा, सरिता, संध्या, राजेश्वरी, मोहम्मद खान, चालक मनोज, राजकुमारी, जितेंद्र और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.