टैक्सी बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से ठगी
नैनीताल, मई 28 -- नैनीताल। कुमाऊं भ्रमण के लिए कोलकाता से आए पर्यटकों को इंटरनेट पर टैक्सी बुक करना महंगा पड़ गया। टैक्सी चालक ने बुकिंग के नाम पर एडवांस राशि लेने के बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। नैनीताल पहुंचने पर पर्यटकों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। आम बागान उत्तर पारा, पश्चिम बंगाल निवासी सोमेंद्र भट्टाचार्य ने मल्लीताल चौकी पहुंचकर बताया कि वह 23 मई को कोलकाता से कुमाऊं भ्रमण के लिए निकले थे। इंटरनेट पर एक वीडियो देखने के बाद उन्होंने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मुरादाबाद से कुमाऊं भ्रमण के लिए टैक्सी बुक की थी। यह भी पढ़ें- नैनीताल और कैंची में बाहरी दोपहिया वाहनों को नो एंट्री खुद को नैनीताल निवासी बताते हुए सतीश नामक व्यक्ति ने पर्यटकों से टैक्सी बुकिंग के एवज में दो हजार रुपये एडवांस लिए। अगले दिन जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.