टैक्सी चालक ने जेवरात से भरा बैग लौटाया
झांसी, जून 30 -- झांसी। झांसी में मानवता व ईमानदारी की अनूठी मिसाल देखने मिली। टे्रन से उतरने के बाद घर जा रही महिला का लाखों के जेवरात से भरा बैग टैक्सी में छूट गया। इसकी शिकायत जीआरपी में की गई। इसी बीच टैक्सी चालक ने थाने आकर बैग के बारे में बताया। वहीं एसपी रेलवे द्वारा चालक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। नबाबाद थाना क्षेत्र के गुमनवारा निवासी सुनीता पत्नी ओंकार नाथ सोमवार को ट्रेन नंबर 11802 से प्रयागराज से झांसी आ रही थीं। मंगलवार को टे्रन से उतरने के बाद वह झांसी से घर जाने के लिए एक टैक्सी में बैठीं। इसी बीच उनका जेवरातों से भरा बैग टैक्सी में छूट गया। जब सुनीता ने बैग गायब देखा तो घबरा गई। उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी थाने में आकर दी। सूचना मिलते जीआरपी अलर्ट हुई। आनन-फानन कैमरे चेक किए गए। तभी सदर बाजार थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.