टैक्सी चालक ने जहरीला पदार्थ गटका, उपचार के दौरान मौत
बागेश्वर, जुलाई 20 -- बागेश्वर, संवाददाता। कौसानी थाना क्षेत्र के पिंगलकोट गेवाड़ निवासी 55 वर्षीय टैक्सी चालक ने सोमवार को घर में जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पिंगलकोट गेवाड़ निवासी 55 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पुत्र बचे सिंह ने सोमवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. अंशुल कुमार ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.