प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर में सोमवार अपराह्न बाइक से बाजार जा रहे मुंबई के टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या में उसके भाई ने तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के दौरान उसके पेट में फंसी गोली बाहर निकाली गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात रही। एक माह पहले घर आए मुंबई के टैक्सी चालक रामनगर गांव निवासी 55 वर्षीय मो. सलीम सोमवार अपराह्न बाइक से बाजार जा रहा था। गांव के बाहर खड़ंजे पर बाइक लेकर खड़े दो लोगों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मौके से भाग निकले। मामले में मृतक के भाई जहीरुद्दीन ने गांव के ही मो. खलील, अकबर और नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी मो. अयान के खिलाफ केस दर्ज कराया। अयान मुख्य आरोपी खलील के बेटे के साथ ट्रक चलाता है। चर्चा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.