प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर में सोमवार को टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या में नामजद तीसरे आरोपी अकबर पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। रामनगर गांव निवासी मुंबई के टैक्सी चालक 55 वर्षीय मो. सलीम की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों मो. खलील, अकबर और मो. अयान के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में मो. अयान और मो. खलील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक अन्य आरोपी अकबर फरार है। उस पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...