अमरोहा, अगस्त 31 -- दस साल से सऊदी अरब में टैक्सी चालक के रूप में नौकरी करने वाले मोहम्मद आसिम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह नमाज पढ़ने जाते समय रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों की रजामंदी के बाद मृतक के शव को रियाद शहर के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। कस्बे के मोहल्ला मुंशीयान निवासी यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा उस्मान अली का बेटा मोहम्मद आसिम सऊदी अरब की राजधानी रियाद में टैक्सी चालक था। पिछले एक माह से उसकी तबियत खराब चल रही थी। रविवार शाम को वहां मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाते समय वह रास्ते में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- महुआडीह के युवक की सऊदी में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मातम साथी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आसिम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।...