प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- रामनगर में सोमवार को टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी बरामद की है। मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मुंबई के टैक्सी चालक 55 वर्षीय मो. सलीम सोमवार की घर से 200 मीटर दूर खड़ंजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई जहीरुद्दीन ने मो. खलील, अकबर और मो. अयान के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसओ अरविंद सिंह, एसआई प्रभात वर्मा और अनूप यादव ने दो आरोपियों मो. अयान और मो. खलील को गाजीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनकी निशानदेही पर घटना के समय पहने कपड़े, तमंचा और बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।25 साल पहले पिता-भाई की हत्या का बदला लियाहत्यारोपी खलील ने पुलिस को बताया कि टैक्सी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.