नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में टैक्सी चालकों ने 12 फीसदी तक किराया बढ़ा दिया है। यह स्थिति तब है जब पेट्रोल और सीएनजी के दामों में इजाफा नहीं हुआ है। चालकों का कहना है कि घर चलाने का खर्च बढ़ने के चलते उन्होंने किराया बढ़ाया है। हालांकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ओला-उबर, रैपिडो आदि एग्रीगेटर टैक्सी का किराया अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। टैक्सी चालक रवि ने कहा कि प्रति किलोमीटर किराए में 10 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि गाड़ियों की सीट क्षमता के आधार पर पहले से निर्धारित किराए में की गई है। उन्होंने कहा कि हैचबैक कार का किराया 10 रुपये प्रतिकिलोमीटर लिया जा रहा था। उसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। ऐसे ही इससे बड़ी गाड़ियों के किराए में किया गया है। उन्होंने कहा कि एलपीजी का कने...