अल्मोड़ा, मई 31 -- अल्मोड़ा। पुलिस का यातायात नियमों जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह ने स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों को जागरूक किया। उन्हें यातायात संकेतों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने आदि की हिदायत दी। साथ ही उन्हें तमाम हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सतर्क भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...