चम्पावत, जून 16 -- चम्पावत। टैक्सी यूनियन चम्पावत के अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी ने कहा है कि यूनियन के नाम पर चालकों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीते दिनों लोहाघाट टैक्सी यूनियन के चालकों की हरकतों पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि दोषी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सभी टैक्सी चालकों को आपस में सामंजस्य बनाने, यात्रियों से सही व्यवहार करने और निर्धारित किराया ही वसूलने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि टैक्सी यूनियन और प्रशासन के नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...